साहिबगंज, दिसम्बर 25 -- साहिबगंज। क्रिसमस पर गंगा विहार पार्क में लोगों की भीड़ रही। बच्चों ने खूब मस्ती की। लोगों ने पार्क में सैर-सपाटा कर आनंद उठाया। हलांकि शहर के सटे पहाड़ की तलहटी स्थित बड़ी झरना किनारे क्रिसमस पर अपेक्षित भीड़ नहीं जुटी। दो तीन ग्रुप ही पिकनिक मनाते देखे गये। बच्चों ने पार्क में लगे विभिन्न खेल उपकरणों आदि पर चढ़कर इंज्वाय किया । बड़ों ने पार्क में घूम कर क्रिसमस का आनंद मनाया। उधर, जिला के अन्य पिकनिक स्पॉटों पर भी लोगों की भीड़ जुटी और जमकर जश्न मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...