बुलंदशहर, नवम्बर 4 -- कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर एएस चैक टीम एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा सघन चेकिंग की गई। मंगलवार को अनूपशहर में गंगा रेती, मस्तराम घाट, जाह्ववी घाट पर सघन चेकिंग की गई। थाना नरौरा क्षेत्रान्तर्गत नरवर गंगा घाट तथा थाना रामघाट क्षेत्रान्तर्गत घाटों पर भी सघन चेकिंग की गई। एसपी देहात डा.तेजवीर सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली गई। आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मेला क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत बीडीडीएस टीम को भी तैनात किया गया है। एएस चेकिंग टीम द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...