शाहजहांपुर, अगस्त 11 -- शाहजहांपुर। जिले में गंगा, रामगंगा, गर्रा और खन्नौत नदियों का जलस्तर रविवार रात आठ बजे तक कई स्थानों पर खतरे के निशान के आसपास बना रहा। गंगा कछला घाट पर जलस्तर 162.95 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 162.400 मीटर से ऊपर है, जबकि रुझान स्थिर रहा। भैसर धैघाट बांध पर गंगा का जलस्तर 143.580 मीटर रहा और बढ़ रहा है। रामगंगा चौबारी घाट पर जलस्तर 160.720 मीटर दर्ज किया गया, जो घट रहा है, वहीं डाबरी घाट पर 137.000 मीटर के साथ जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। गर्रा नदी अजीजगंज बांध और खन्नौत नदी लोधीपुर पुल पर जलस्तर घट रहा है। नरोरा बैराज से 3,05,041 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.