नई दिल्ली, फरवरी 12 -- उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की तुलना गंगा और महाकुंभ से करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह तुलना दुर्भाग्यपूर्ण व आत्ममुग्धता की पराकाष्ठा है। उनका यह बयान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने यूसीसी को गंगा की तरह देशभर के लिए फायदेमंद बताया था। सोशल मीडिया में जारी बयान में पूर्व सीएम रावत ने कहा कि गंगा सर्व कल्याणकारी है। गरीब, अमीर, जाति, धर्म, क्षेत्र, सारी संकीर्णताओं से ऊपर उठकर सबको कृतार्थ करती है। उसके किसी भी छोर पर एक व्यक्ति एक अंजली पानी लेकर आचमन कर रहा होता है तो कुछ ही दूरी पर दूसरा व्यक्ति उसका पानी लेकर वजू कर रहा होता है। गंगा ने सबका मंगल किया है, सबको धन-धान्य किया है। यूसीसी ने तो उत्तराखंड की सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.