प्रयागराज, सितम्बर 13 -- नाविक और मछुआरों ने नदियों में उनके मछली पकड़ने पर रोक लगाए जाने की शिकायत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की। प्रयागराज के नाविक और मछुआरों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को लखनऊ में सपा के मुखिया से मिला और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। सपा नेता संदीप यादव के नेतृत्व में नाविक व मछुआरों के प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश से कहा कि नदियों में मत्स्य आखेट करना मछुआरों का जन्मसिद्ध अधिकार है। उनके इस अधिकार को छीनने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 2019 में एक शासनादेश जारी किया। आदेश में गंगा, यमुना, टोंस, बेलन आदि नदियों को खंड बनाकर नीलामी का प्रावधान किया गया है। सरकार पर उनके परंपरागत व्यवसाय को पूंजीपतियों को सौंपने का आरोप लगाया। इस व्यवस्था से मछुआरे और नाविक मजदूर बनकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.