प्रयागराज, सितम्बर 6 -- गंगा-यमुना का जलस्तर एकबार फिर लाल निशान पार कर सकती हैं। दोनों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रयागराज के फाफामऊ, छतनाग और नैनी स्टेशनों पर गंगा-यमुना में वृद्धि शनिवार सुबह से तेज हुई है। 12 घंटे (सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक) फाफामऊ में गंगा का जलस्तर चार सेमी प्रति घंटा की गति से 44 सेमी बढ़ा। छतनाग (गंगा) में 12 घंटे में 40 सेमी वृद्धि हुई। नैनी में यमुना का जलस्तर 48 सेमी बढ़ा। इससे पहले 24 घंटे (शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक) फाफामऊ में गंगा का जलस्तर आठ सेमी, छतनाग में 14 सेमी बढ़ा। इसी अवधि में नैनी में यमुना का जलस्तर 10 सेमी बढ़ा। गंगा-यमुना में वृद्धि अगले दो दिन में और तेज हो सकती है। कानपुर नगर के अंकिन घाट में गंगा लाल निशान पार कर चुकी हैं। यहां जलस्तर और बढ़ने का अलर्ट जार...