प्रयागराज, अगस्त 9 -- प्रयागराज। गंगा यमुना के जलस्तर में गिरावट का क्रम शनिवार को जारी रहा। 81 मीटर के करीब जलस्तर पहुंचने के करीब आने के बाद कई मोहल्लों अब खाली हो चुके हैं। ऐसे में राहत शिविरों में अब सामान समेटना पड़ेगा। सुबह आठ बजे की बात की जाए तो बीते 24 घंटे में नैनी में यमुना के जलस्तर में 130 सेमी की गिरावट दर्ज की गई। जलस्तर 81.64 मीटर रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह आठ बजे फाफामऊ में 64 सेमी की गिरावट हुई। जलस्तर 81.80 रिकार्ड किया। छतनाग में जलस्तर 78 सेमी की गिरावट आई है। यहां जलस्तर 81.24 मीटर रहा। अफसरों का कहना है कि एक दो दिन में सभी शिविर खाली हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...