प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज। प्रयागराज के निचले इलाकों में रहने वालों को बाढ़ से राहत मिल रही है, लेकिन फाफामऊ में जलस्तर बेहद धीमी गति से कम हो रहा है। रविवार शाम चार बजे से फाफामऊ में गंगा का जलस्तर लगभग एक सेमी प्रति घंटा घट रहा था। छतनाग में गंगा का जलस्तर चार सेमी प्रति घंटा और नैनी में यमुना का पानी छह सेमी प्रति घंटा कम हो रहा था। पिछले 24 घंटे (शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 18 सेमी, छतनाग में 68 सेमी कम हुआ था। नैनी में यमुना का जलस्तर 48 सेमी घटा। शाम चार बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.59 मीटर, छतनाग 80.20 मीटर रहा। नैनी में यमुना का जलस्तर 80.80 मीटर रिकार्ड किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...