प्रयागराज, अगस्त 14 -- प्रयागराज। गंगा-यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग पांच मीटर नीचे आने के बाद इनके आसपास का जीवन सामान्य होने लगा है। बाढ़ के बाद राहत शिविरों में शरण लेने वाले कई दिन पहले अपने-अपने घरों में लौट चुके हैं। बाढ़ की वजह से रुका अंतिम संस्कार, जलक्रीड़ा और मार्ग पर आवागमन सामान्य हो रहा है। रसूलाबाद श्मशान घाट डूबने के बाद गंगा किनारे अंतिम संस्कार रोक दिया गया था। घाट पर अब अंतिम संस्कार होने लगा है। हालांकि श्मशान घाट के मार्ग पर अभी भी कीचड़ है। दारागंज श्मशान घाट पर भी मार्ग से हटकर खाली स्थान पर अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। संगम के नजदीक घाट के डूबने से बेनी बांध से नीचे उतरने वाली सड़क पर अंतिम संस्कार किया जा रहा था। यमुना में जलीय गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। कयाकिंग और कैनोइंग के खिलाड़ियों ने बोट के साथ ...