प्रयागराज, अगस्त 1 -- प्रयागराज। गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोतरी ने आम नागरिकों को परेशान कर दिया है। शुक्रवार सुबह जलस्तर 83 मीटर पार कर चुका है। शुक्रवार सुबह नैनी में यमुना का जलस्तर 83.54 मीटर रिकार्ड किया गया। बीते 24 घंटों में यहां 101 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई। फाफामऊ में 83.22 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। यहां गुरुवार सुबह आठ बजे के मुकाबले 82 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। छतनाग में 24 घंटे में 104 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई, यहां सुबह आठ बजे 82.92 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...