प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज। गंगा-यमुना का जलस्तर घट रहा है, लेकिन रफ्तार बेहद धीमी है। 24 घंटे से गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है। फिर भी दोनों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। प्रयागराज में गंगा-यमुना के खतरे का निशान 84.73 है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर घटने पर गौर करें तो तस्वीर साफ होती है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 35 सेमी, छतनाग में 49 सेमी कम हुआ। इसी अवधि में नैनी में यमुना का जलस्तर 65 सेमी घटा। प्रयागराज में गंगा-यमुना के खतरनाक जलस्तर 84.73 मीटर है। बुधवार सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 85.74 मीटर. छतनाग 84.87 मीटर रहा। नैनी में यमुना का जलस्तर 85.31 मीटर दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
		
			Click here to read full article from source
			
			To read the full article or to get the complete feed from this publication, please 
Contact Us.