बुलंदशहर, मई 5 -- अनूपशहर। गंगा जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने नगर के विभिन्न घाटों पर गंगा में दीप प्रज्वलित कर महाआरती कर पहलगाम की मृतकों की आत्म शांति की कामना की। हजारों लोगों ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया। गंगा सप्तमी की देर सांय के लाल महादेव, मस्तराम घाट, दिनेश घाट पर मोक्ष दायनी मां गंगे का जन्मोत्सव बड़ी उल्लास की साथ मनाया गया। लाल महादेव घाट पर फूलों की लड़ियां, गुब्बारे तथा विद्युत झालर व दूधिया बल्ब से भव्य सजावट की गई। सूर्य अस्त के बाद सैकड़ो श्रद्धालुओं ने नगर के घाटों पर एकत्रित होकर हजारों दीप जलाकर गंगा में प्रवाहित किए। अंधेरे में गंगा में तैरती मईया की झांकी के साथ गंगा की धारा को जगमग करते हजारों दीपकों रोशनी की छटा अलौकिक व निराली ओर मन को शांत करने वाली थी। जाह्नवी द्वार से प्रारंभ हुई मां गंगा की शोभायात्रा लाल महादेव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.