चंदौली, अक्टूबर 27 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। डाला छठ पर्व पर रविवार की शाम बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा विजयी गांव के चंद्रावती घाट पर वेदी बनाने के लिए अपनी मां के साथ गए दो किशोर गंगा में डूब गए। बलुआ पुलिस ग्रामीणों की मदद से किशोरों को पानी से निकलवाया। वही ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान देर शाम दोनों किशोरों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्र के हरधन जुड़ा गांव निवासी सोहन प्रजापति का 13 वर्षीय पुत्र अमित प्रजापति अपनी मां मुन्नी देवी और दिनेश यादव का 12 वर्षीय पुत्र सत्यम यादव मां रिक्की देवी के साथ रविवार की शाम को गंगा घाट पर वेदी बनाने के लिए गए थे। परिजन वेदी बनाने में व्यस्त थे। तभी दोनों बच्चे स्नान करने के लिए गंगा में कूद गए। इस दौरान पैर फिसल गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.