गाजीपुर, जनवरी 27 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के फुलवारी खुर्द स्थित रामघाट पर मंगलवार शाम एक युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। लोगों ने घाट पर मिले प्रवेश पत्र से परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से युवती की तलाश कराई लेकिन पता नहीं चल सका। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के होलीपुर गांव निवासी 21 वर्षीय रेनू यादव पुत्री सवरू यादव बीए की छात्रा थी। वह मंगलवार सुबह घर से देवचंदपुर स्थित रघुनंदन पीजी कॉलेज पढ़ाई करने के लिए निकली थी। लेकिन शाम घर जाने की बजाय वो घर से कुछ किलोमीटर दूर फुलवारी खुर्द गांव स्थित रामघाट पहुंची और गंगा नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घाट पर रखे युवती के प्रवेश पत्र से पहचान कर परिजनों को सूचना दिया। कुछ ही देर में रोते बिलखते परिजन गंगा घाट पर पहुंचे। पु...