गंगापार, फरवरी 11 -- पांच दिन पूर्व दुबेपुर गंगाघाट पर मिला अज्ञात युवक का शव छतवा गांव के 40 वर्षीय राकेश निषाद का था। पुलिस के अनुसार दिवंगत राकेश कुमार निषाद नशे का आदी था, वह जब भी शराब को सेवन करता था, पत्नी से बेवजह लड़ाई करता था, सप्ताह भर पहले वह किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से लड़ बैठा था, इसके बाद घर के कमरे में पहुंच फांसी लगा ली थी। इस बात की जानकारी पुलिस को दिए बिना परिजनों ने उसका शव पत्थर से बांध गंगा में फेंक दिया था। कई दिनों के बाद जब लाश पानी में फूल आई तो पानी के बाहर उतरा गई। गंगा के पानी में शव बहता देख दुबेपुर गांव के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। मौका मुआयना करने के बाद डायल 112 ने घटना की जानकारी थाने को दी तो चौकी प्रभारी सिरसा अनिल कुमार पांडेय गंगाघाट दुबेपुर पहुंच दिवंगत के शव को पानी से निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.