कटिहार, जनवरी 6 -- मनिहारी नि स झारखंड जिले के साहेबगंज गंगा नदी पुलिस की जोर जबरदस्ती का आरोप लगाते हुए नाविकों ने नाव का परिचालन बंद कर दिया है। सोमवार दोपहर बाद से मनिहारी लालबथानी के बीच नाव परिचालन बंद हो गया है। मनिहारी साहेबगंज के बीच नाव का परिचालन मनिहारी अंचल प्रशासन की देख रेख में किया जा रहा है । गंगा तट पर नाविक दयानंद यादव, मो मुन्ना आदि लोगो ने बताया कि लालबथानी घाट पर साहेबगंज गंगा नदी पुलिस नाविकों के साथ मारपीट कर जेल भेजने की धमकी देने लगे। पुलिस की दबिश में सभी नाविक के अंदर भय व्याप्त हो गया। सभी नाविक ने झारखंड पुलिस की हाथ पैर पकड़ नाव का परिचालन बंद करने देने की बात कहकर नाव का परिचालन बंद कर दिया। सभी नाविकों ने बताया कि एक माह पूर्व भी गंगा नदी पुलिस ने नाविकों के साथ मारपीट कर कई नाविकों को थाना ले गए थे। सभी ना...