मिर्जापुर, मई 25 -- कछवां, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव स्थित गंगा घाट पर शनिवार की सुबह ग्यारह बजे मजदूर के डूबने की झूठी सूचना पर पुलिस हलकान रही। लगभग चार घंटे बाद पता चला कि मजदूर अपने ननिहाल चला गया था। क्षेत्र के महामलपुर गांव के पिपरिया निवासी 40 वर्षीय राजकुमार बिंद पुत्र राधेश्याम बिंद मजदूर हैं। प्रतिदिन की तरह सुबह वह गड़ौली गांव स्थित गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गए थे। कुछ देर घाट पर मौजूद लोगों ने देखा कि राजकुमार का कपड़ा तो घाट पर पड़ा है, लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने राजकुमार के गंगा में डूबने की आशंका पर उसके घरवालों को सूचना दे दी। मौके पर राजकुमार के परिजन पहुंचे। उन्होंने देखा तो राजकुमार का कपड़ा घाट पर पड़ा था। डूबने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.