बलिया, सितम्बर 5 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ाव के आसार बनने लगे हैं। ऊपरी दबाव के कारण शुक्रवार को जलस्तर स्थिर हो गया। घटाव का क्रम थम जाने से बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्र के लोग चिंतित हैं। एक बार फिर बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। गायघाट गेज पर शुक्रवार की सुबह गंगा का जलस्तर 58.370 मीटर पर स्थिर हो गया। नदी अपने खतरा बिंदु 57.615 मीटर से 76 सेमी ऊपर बह रही है। जल स्तर पर बने ऊपरी दबाव के बाद फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जिन घरों से बाढ़ का पानी निकल गया था, वे परिवार अबभी साफ-सफाई से परहेज करते दिख रहे हैं। उधर, जल स्तर नीचे खिसकने के बाद बैरिया तहसील की नदी पार की पंचायत नौरंगा के पुरवा चक्की-नौरंगा में पिछले दो दिनों से कटान थमा है। ग्रामीणों के अनुसार नदी में यदि फिर उफान आया तो यहां बचे शेष मकानों पर...