चंदौली, सितम्बर 6 -- पीडीडीयू नगर। गंगा के जलस्तर में गुरुवार की शाम से फिर पांचवीं बार बढ़ाव शुरू हो गया है। इससे गंगा के तटवर्ती इलाके के लोग बाढ़ की संभावना से सहमे हुए है। अगस्त के पहले सप्ताह में आई बाढ़ से जिले में सौ से अधिक गांव प्रभावित हुए थे। इससे काफी नुकसान हुआ था। शुक्रवार को जिले में गंगा का पानी दो सेमी प्रति घंटे रफ्तार से बढ़ रहा है। हालांकि अभी चेतावनी बिंदु से पानी नीचे है लेकिन इसी रफ्तार से पानी बढ़ता रहा तो फिर कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक गंगा का जलस्तर 68.94 मीटर दर्ज किया गया। वहीं चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है। हालांकि अभी पानी चेतावनी बिंदु से नीचे है। संभावना जताई जा रही है उत्तराखंड, हिमांचल और दिल्ली में भारी बारिश और पंजाब में आई बाढ़ से गंगा इस बार भी काफी उफान पर हो सकती ह...