नई दिल्ली, जनवरी 3 -- देश की सांस्कृतिक राजधानी कही जाने वाली काशी के घाट अब आध्यात्मिक शांति के बजाय मारपीट और अपराध के अखाड़े बनते जा रहे हैं। यहां के मशहूर अस्सी घाट पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकिता गुप्ता के साथ हुई घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस बीच नए साल पर गंगा में नाव पर मारपीट के दो अलग-अलग स्थानों के दो वीडियो ने सनसनी मचा दी है। एक वीडियो तो यहां के सबसे प्रमुख दशाश्वमेध घाट का बताया जा रहा है। नाव पर लात-घूंसे के साथ ही लाठी-डंडे चल रहे हैं और लोग जान बचाने को इधर उधर भाग रहे हैं। नाव में महिलाएं और लड़कियां भी दिख रही हैं। भागने के दौरान एक युवक गंगा में भी गिरता दिख रहा है। दूसरा वीडियो अस्सी घाट के आगे सामने घाट का है। यहां करीब दो दर्जन लोग नाव की चप्पू और लाठी-डंडों के साथ घाट पर एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.