वाराणसी, नवम्बर 13 -- रामनगर, संवाददाता। सूजाबाद पुलिस चौकी अंतर्गत डोमरी घाट पर गुरुवार सुबह में गंगा नहाने गए तीन किशोर गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने आतिफ (12 वर्ष) पुत्र समीम को बचा लिया। जबकि जानू (उम्र 17 वर्ष ) पुत्र निजाम निवासी जलीलपुर, अमान (उम्र 14 वर्ष ) पुत्र फिरोज आलम निवासी जलीलपुर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली गंगा में डूब गए। सूचना पाकर चौकी प्रभारी प्रशान्त कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे और गोताखोर, एनडीआरएफ को बुलवाकर खोज कराने में जुटे रहे। अथक प्रयास कर चार घंटे बाद दोनों का शव बरामद हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.