बदायूं, मई 6 -- तहसील व कोतवाली क्षेत्र के गांव बसौलिया के पास गंगा घाट पर सोमवार को स्नान के दौरान एक 11 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। परिवार के लाेगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव बसौलिया मजरा टोंटपुर करसरी के रहने वाले बू अली का 11 साल का बेटा शाकिब सुबह करीब साढ़े 11 बजे हमउम्र बच्चों के साथ गंगा किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह नहाने के लिए गंगा में उतर गया। गहराई अधिक होने के कारण वह पानी में डूब गया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े और शाकिब को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शकिब की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल कौशल कुमार, प्रेम सिंह और राजस्व निरीक्षक ब्रजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। परिजन ने पोस्टमार्टम से इनकार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.