बलिया, सितम्बर 13 -- रामगढ़। गायघाट गेज पर शनिवार शाम चार बजे गंगा का जल स्तर 59.34 मीटर दर्ज किया गया। जल स्तर खतरा विन्दु 57.615 मीटर से 1.73 मी ऊपर बह रहा है। आधा सेमी प्रति घंटे का घटाव बना हुआ है। गंगा नदी के जलस्तर में घटाव की गति काफी धीमी होने से बाढ़ पीड़ितों का दर्द बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 48 घंटों के घटाव के बीच मात्र 18 सेमी जलस्तर नीचे खिसका है। जिसके कारण प्रभावित बस्तियोंे से बाढ़ का पानी पूरी तरह से बाहर निकलने में अभी वक़्त लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। गुरुवार शाम चार बजे के बाद से जल स्तर मे धीमा घटाव शुरू हुआ है। बस्तियों मे इस बार ज्यादा दिन तक पानी रुकने के बाद लोगों का दर्द अब चरम पर पहुंचने लगा है। खाने -पीने से लगायत अन्य जरूरी आवश्यकताओ के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...