प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। साथियों संग गंगा नहा रहे युवक ने अचानक डूब रहे साथी को बचाने के प्रयास में गहरे पानी में छलांग लगा दी। दोस्त को तो बचा लिया लेकिन उसने खुद अपनी जान गवां दी। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालसिंह का पुरवा हिनाहूं निवासी विमलेश उर्फ मुन्ना का 18 वर्षीय बेटा शिवा कक्षा 11 का छात्र था। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने परिवार के ही दोस्त मेवालाल के 17 वर्षीय बेटे ननकऊ, रामसिंह के 17 वर्षीय बेटे अरुण कुमार के साथ गंगा नहाने कालाकांकर घाट गया था। नहाने के दौरान अरुण डूबने लगा। यह देख उसे बचाने को शिवा ने गहरे पानी में छलांग लगा दी। उसने अरुण को तो बचा लिया लेकिन खुद गहरे पानी की तेज लहरों में फंसकर डूब गया। खबर मिलते ही परिजन, ग्रामीण, पुलिस, गोताखोर मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने जाल के सहारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.