वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी। एनडीआरएफ ने रविवार को राजेंद्र घाट पर गंगा में डूब रही 25 वर्षीय युवती को बचा लिया। स्नान के दौरान सिगरा निवासी युवती गहरे पानी में चली गईं। घाट पर पिकेट ड्यूटी में तैनात एनडीआरएफ के बचाव कार्मिकों ने उसे बाहर निकाला। बता दें कि एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर माघ मेला के दृष्टिगत घाटों पर विशेष सुरक्षा बरती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.