कानपुर, सितम्बर 6 -- सरसौल। महाराजपुर के शेखपुर में गंगा नहाने के दौरान दो दोस्तों के डूबने के मामले में 24 घंटे बाद भी दोनों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। शनिवार को भी गोताखोर, पुलिस व पीएसी की टीमें शनिवार को पूरे दिन खोजबीन करती रहीं। महाराजपुर के शेखपुर में चकेरी के संजीव नगर से जुड़े शिवशंकर पुरम निवासी दोस्त गोविंद खरवार व कार्तिकेय शनिवार को गंगा नहाने के दौरान गहराई में जाकर डूब गए थे। जबकि इनका साथी रौनक दुबे बचाने में असफल होने पर गंगा से बाहर निकलकर आ गया था। शुक्रवार को मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने दोनों की तलाश भी की थी। लेकिन कुछ नहीं पता चल सका था। जिसके बाद शनिवार को सुबह से लेकर देर शाम तक पुलिस व पीएसी की टीमों ने स्टीमर से खोजबीन की। शेखपुर से नजफगढ़ घाट तक गंगा में खोजबीन की गई। स्थानीय गोताखोरों व मछुवारों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.