बदायूं, मई 3 -- उसहैत थाना क्षेत्र के भकरी गंगा घाट पर नहाने के दौरान डूबे किशोर वेद प्रकाश का शव दूसरे दिन शुक्रवार को गंगा में बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसहैत कस्बे के वार्ड एक के रहने वाले नंदकिशोर का 12 वर्षीय बेटा वेद प्रकाश अपने चचेरे भाइयों आशीष, राहुल और अजीत पुत्र नंदराम के साथ गुरुवार दोपहर गंगा स्नान के लिए गया था। चारों भाई गंगा में नहा रहे थे, तभी वेद प्रकाश गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इसके बाद बाकी बच्चे घर लौटे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह परिजन पुलिस और गोताखोरों के साथ दोबारा घाट पर पहुंचे, जहां वेद प्रकाश का शव गंगा में तैरता मिला। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.