उन्नाव, जुलाई 10 -- फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र के धन्नापुरवा गांव में मंगलवार को गंगा में भतीजी को बचाने में डूबी किशोरी का बुधवार भी कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार को धन्नापुरवा गांव के अशोक की सात वर्षीय बेटी सिमरन और रामपाल की सत्रह बेटी वर्षीय शबनम पास में ही बह रही गंगा किनारे गई हुई थी। जहां सिमरन गंगा नहाने लगी। नहाते समय सिमरन डूबने लगी तो उसे बचाने शबनम गंगा नदी में उतर गई और सिमरन को बचा लिया। लेकिन खुद का पैर फिसल गया। बुधवार सुबह से खोजबीन की जाती रही। कई किलोमीटर दूर तक खोजने के बाद भी शबनम का पता नहीं चल पाया है। बरसात के मौसम में गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। बहाव भी तेज है। इससे खोजने में दिक्कतें भी आ रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.