संभल, मई 17 -- थाना क्षेत्र के इसामपुर डांडा गांव में गुरुवार को गंगा स्नान के दौरान डूबीं दो नाबालिग किशोरियों के शव शुक्रवार को बरामद कर लिए गए। दोनों लड़कियां बकरियां चराने के बहाने गंगा किनारे गई थीं, जहां नहाते समय तेज बहाव में बह गईं। हादसे के एक दिन बाद गोताखोरों की मदद से दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए। शवि मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पीएम करने से मना कर दिया और शव घर ले गए। जानकारी के अनुसार, गुन्नौर थाना क्षेत्र के इसामपुर डांडा निवासी अंकिल उर्फ गौरी (14) पुत्री श्योराज और ईशानी (13) पुत्री पदम सिंह, गुरुवार को दोपहर में घर से यह कहकर निकली थीं कि वे रघुवीर दास मंढी पर भंडारा खाने जा रही हैं। लेकिन वे गंगा घाट की ओर बकरियां चराने चली गईं। दोपहर की तेज गर्मी में दोनों स्नान करने लगीं। इस दौरान एक लड़की का पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.