फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगा में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गयी। वह हर रोज स्नान करने जाते थे। रात में पानी में जब शव उतराता देखा गया तो इसको लेकर पुलिस की टीम दौड़ पड़ी। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कादरीगेट थाने के खानपुर नगला गांव निवासी वूद्ध वीरपाल की शादी नही हुयी थी। वह अपने छोटे भाई होरीलाल के पास रहते थे। हर रोज वह गंगा स्नान करने के लिए भैरोघाट की ओर जाते थे। गुरुवार की सुबह वह गंगा स्नान करने के लिए गए थे लेकिन इसके बाद वह लौटकर वापस नही आये। रात में जब उनका शव पानी में उतराता हुआ देखा गया तो पुलिस को जानकारी दी गयी।इस पर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।आस पास के ग्रामीणों को बुलाया। शव की पहचान होरीलाल ने अपने भाई वीरपाल के रूप में की। इस पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ल...