वाराणसी, दिसम्बर 2 -- वाराणसी, संवाद। मीरघाट (दशाश्वमेध) पर मंगलवार को दोस्तों के साथ गंगा में नहा रहे युवक की डूबने से मौत हो गई। जबकि उसके दो दोस्तों को घाट पर मौजूद नाविकों ने काफी मशक्कत के बाद बचा लिया। महाराजगंज जिले के वासुदेवपुर (औराई) निवासी 20 वर्षीय साहिल शुक्ला, नेवादा (औराई) निवासी लक्की पांडेय और भदोही के अधुरासी (चौरी) निवासी कृष्णा तिवारी मंगलवार को वाराणसी घूमने आए थे। इस दौरान तीनों मीरघाट पहुंचे और गंगा में नहाने लगे। इस बीच तीनों डूबने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, तब नाविक दौड़े। लक्की और कृष्णा को किसी तरह बाहर निकाला, जबकि साहिल डूब गया। सूचना पर दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुजमणि तिवारी पहुंचे। एनडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से साहिल की तलाश शुरू की गई। थोड़ी देर में उसे निकाला गया। कबीरचौरा स्थित म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.