चंदौली, सितम्बर 12 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में पिछले कई दिनों से गंगा में लगातार हो रहा बढ़ाव बुधवार की शाम थमने के साथ ही गुरुवार को घटना शुरू हो गया। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन अब भी बाढ़ का पानी चेतावनी बिंदु से 55 सेमी उपर बह रहा है। जिससे गंगा किनारे के लोगों का संकट कम नहीं हुआ है। चहनियां और धानापुर ब्लाक के किनारे के गांवों की करीब और सिवान में पानी पहुचंने से दुश्वारियां कम नहीं हुई है। बढ़ाव कम हुआ है लेकिन अभी बाढ़ की चिंता से ग्रामीण परेशान है। गुरुवार की शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 70.81 मीटर दर्ज किया गया। जो चेतावनी बिंदु से 55 सेमी उपर बह रहा है। जबकि चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है। प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से गंगा घट रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का पानी घटने से राहत मिली है। लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.