बुलंदशहर, मार्च 16 -- डिबाई। गंगा ग्राम कर्णवास की टीम वंदनम गंगे मां भागीरथी सेवा ट्रस्ट के गंगा सेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर लगातार पिछले पांच वर्षों से गंगा घाटों पर सफाई करते हैं। फाल्गुन पूर्णिमा होली के त्यौहार पर गंगा तट पर हुई गंदगी को साफ करने व स्वच्छता का संदेश के लिए टीम वंदनम गंगे मां भागीरथी सेवा ट्रस्ट के गंगा सेवक पुलिस चौकी निकट देवत्रय गंगा घाट पर पहुंचे। टीम के मुखिया वेदप्रकाश एडवोकेट सहित अन्य कई गंगा सेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर खंडित मूर्ति प्लास्टिक कपड़ा पूजा सामग्री कांच आदि उठाकर घाटों की साफ सफाई की कूड़ा एकत्रित किया और कूड़े को घाट से बाहर फिंकवाया। वेदप्रकाश एडवोकेट ने घाट पर मौजूद स्नानार्थियों से गंगा को मैला न करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि गंगा नदी में कपड़े धोना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.