बुलंदशहर, अगस्त 9 -- पहाड़ों में भूस्खलन, बादल फटने और भारी बारिश के कारण गंगा मैदानी इलाकों में गंगा रौद्र रूप धारण किए हुए है। करीब एक सप्ताह से उफन रही गंगा ने शुक्रवार आधी रात को नरौरा गंगा बैराज पर खतरे का निशान पार कर दिया। हाल फिलहाल नरौरा बैराज पर गंगा 3 लाख 5 हजार 41 क्यूसेक प्रति सेकंड का खतरे का बहाव है। जबकि समुद्र तल से खतरे के जलस्तर 179.38 मीटर है। गंगा में उफान से बुलंदशहर जिले के गंगा किनारे ग्रामों की खादर की फसलें जलमग्न हो गई हैं। खादर में बाढ़ के खतरे को देख प्रशासन ने ग्रामीणों को गंगा किनारे जाने से मनाही की है। बाढ़ चैकियों पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों की तैनाती कर प्रशासन गंगा के बढ़ते जलस्तर पर नजर रख रहा है। रात में गंगा ने पार किया खतरे का निशान नरौरा हैड वर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.