भागलपुर, फरवरी 15 -- कहलगांव के कागजी टोला में स्थित गंगा मुक्ति आंदोलन कार्यालय में हुई एक बैठक में 22 फरवरी को गंगा मुक्ति आंदोलन की 44वीं वर्षगांठ भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता आंदोलन के वरीय साथी राजकुमार सहनी ने किया। बैठक में वर्षगांठ के आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई। परिधि के निदेशक उदय ने बताया कि कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के संस्कृतिकर्मी, सक्रियकर्मी, साहित्यिक, शोधार्थी और नदी विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस आयोजन में लेखिका जया मित्र बतौर मुख्य अतिथि रहेंगी। कार्यक्रम में कोसी और दामोदर नदी क्षेत्र के प्रतिनिधि भी रहेंगे । बैठक में कहलगांव विधायक ई .शुभानंद मुकेश को गंगा नदी और मछुओं की कुछ समस्या विधानसभा में उठाने के लिए धन्यवाद दिया गया। तय किया गया कि संगठन द्वारा तैयार फ्री फि...