आगरा, जून 10 -- तीर्थ नगरी हरिपदी किनारे स्थित श्री गंगा माता मंदिर के पुजारी ने डीएम मेधा रूपम से मिलकर मंदिर का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कराने की मांग की। मंदिर के पुजारी कालीचरण माफीदार ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि श्री गंगा माता मंदिर हरिपदी गंगा में बना है। यह करीब दो सौ वर्ष से अधिक पुराना है। मंगलवार की दोपहर श्रीगंगा माता मंदिर के पुजारी ने डीएम को बताया कि मंदिर के गर्भ गृह का सौंदर्यीकरण, मंदिर के तीन दरवाजे काफी काफी छोटे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दरवाजे बड़े किए जाएं। मंदिर के चारों ओर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रेलिंग लगवाई जाए। मंदिर के चारों ओर एलईडी लाइटें भी लगवाई जाएं। जिससे मंदिर का स्वरूप भव्य दिखाई दे। मंदिर करीब दो सौ वर्ष से अधिक पुराना है। उस समय से ऐसे ही चला आ रहा है। इसलिए इसके सौंदर्यीकरण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.