वाराणसी, अक्टूबर 29 -- वाराणसी, हिटी। देवदीपावली से पहले गंगा घाट पर संगीत, नृत्य एवं लोक कलाओं की सरिता बहेगी। राजघाट पर पहली से 4 नवम्बर के बीच आयोजित गंगा महोत्सव में गायक हंसराज रघुवंशी भजनों से श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर करेंगे। चार दिनी आयोजन में तीन दर्जन से अधिक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। वहीं पद्मश्री मालिनी अवस्थी लोक गायन से उत्तर भारत की लोक परंपरा जीवंत करेंगी। पद्मश्री गीता चन्द्रन का भरतनाट्यम नृत्य भी विशेष आकर्षण होगा। नमो घाट पर काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता के प्रमुख कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार ने बताया कि महोत्सव में लोक और शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियां गूंजेंगी तो पारंपरिक नृत्य शैलियों की झलक भी दिखेगी। मालिनी अवस्थी 3 नवंबर को प्रस्तुति देंगी तो 2 नवंबर को पद्मश्री गीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.