बदायूं, सितम्बर 17 -- गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट जारी है। गंगा महावा तटबंध पर नगला जामिनी के समीप कटान नहीं रुक रहा है। प्राचीन मढ़ी एवं जूनियर हाईस्कूल की ओर कटान बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बाढ़ खंड के अधिकारियों से कटान की रोकथाम कराये जाने की मांग की है। गंगा नदी के जलस्तर में कमी के चलते उसहैत के हिम्मत नगर बझेड़ा, पटे नगला, नौली फतुहा बाद खाम, टिकाई खाम, चेतराम नगला, कोनका नगला, अहमद नगर बछौरा, अस्मयारफतपुर, भकरी, बेहटी, कमलू नगला, बल्ले नगला, ग्योढी नगला समेत 19 गांवों में भरा हुआ बाढ़ का पानी निकल चुका है, लेकिन अभी तक समस्या बनी हुयी है, जो धीरे-धीरे दूर होगी। सबसे ज्यादा पशुओं के लिए चारे की दिक्कत है। कंपिल जाने वाले मार्ग पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। हजरतपुर से गढ़िया रंगीन जाने वाले मार्ग अब पूरी तरह से खुल गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.