हाथरस, अक्टूबर 11 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। पति की सलामती व लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने शुक्रवार को करवाचौथ का व्रत रखा। पर्व को लेकर सुहागिनों में सुबह से उत्साह दिखा। शाम को सुहागिनों ने पूजा अर्चना की। कथा सुनने के साथ भगवान गणेश व शंकर पार्वती की आराधना की। अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। रात को सुहागिनों ने चांद को अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। जिनके पति कहीं बाहर थे उन्होंने वीडियो कॉल करके पति का दीदार किया और व्रत खोला। सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार को करवा चौथ व्रत रखकर अपने पति के दीर्घायु की कामना की। व्रत को लेकर जहां महिलाएं उत्साहित थीं, वहीं परिजनों में भी उल्लास का माहौल था। शुक्रवार की सुबह महिलाओं ने स्नान पूजा कर व्रत की शुरुआत की। महिलाओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.