प्रयागराज, नवम्बर 5 -- मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुधवार को गंगा सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि गंगा भारत की जीवन रेखा और प्रकृति का वरदान है। उन्होंने गंगा की स्वच्छता के लिए निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। सर्किट हाउस प्रांगण में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो, राम और गंगा का काम करते चलो। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस मौके पर विधायक पियूष रंजन निषाद, डॉ. विक्रम सिंह पटेल, योगेश शुक्ला, अश्वनी कुमार पटेल, सुरेश मौर्य, राजेश केसरवानी, पार्षद ऋषि निषाद, मयंक यादव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...