कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। गंगाबैराज रोड पर बैराज से सिंहपुर और बिठूर होते हुए मंधना तक अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर केडीए का बुलडोजर लगातार चल रहा है। शुक्रवार को ख्यौरा कटरी और ज्यौरा में 16 बीघा जमीन पर की गई प्लॉटिंग, कैंपस की दीवारें, विद्युत पोल और सड़कों से लेकर इंट्री गेट तक केडीए ने ध्वस्त कर डाले। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर ओएसडी एवं जोन एक-बी के प्रवर्तन प्रभारी रवि प्रताप सिंह ने ताबड़तोड़ अभियान चलाया। ख्यौरा कटरी में राहुल और रोहित समेत जिन लोगों ने गंगा बैराज से मंधना मोड़ पर बायीं तरफ 7.5 बीघे में प्लॉटिंग कर रखी थी, उसे ढहा दिया। वहीं बैराज से सिंहपुर रोड पर ज्यौरा में 8.5 बीघा में महेश, कौशल, दीपचंद्र, रजनी देवी, अवध बिहारी, कुंज बिहारी, गंगा प्रसाद, कौशल गुप्ता, सर्वेश और रोहित द्वारा क...