कानपुर, जनवरी 4 -- गंगा बैराज पर महिला सशक्तीकरण के प्रतीक परिवर्तन प्रगति स्तंभ का शुभारंभ विधायक नीलिमा कटियार ने किया। स्तंभ को शिल्पी राघव त्रिपाठी ने तराशा है। शहर की ओर मुख किए हुए भाग में एक मां नवजात कन्या को गोद में लिए दिखाई देती है, जो स्नेह, संस्कार और नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक है। वहीं दूसरी ओर, बैराज की ओर मुख किए हुए भाग में वही कन्या एक सशक्त, आत्मविश्वासी और परिपक्व युवती के रूप में दर्शाई गई है, जो जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूर्णतः तैयार है। परिवर्तन के प्रमुख अनिल गुप्ता ने बताया कि यह शिल्प नारी के जन्म से सशक्त बनने तक की यात्रा को दर्शाता है। यहां आर के तिवारी, संदीप मिश्रा, राजेश ग्रोवर, रीता सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.