मुजफ्फर नगर, अगस्त 10 -- क्षेत्र के गंगा बैराज पर भले ही जल स्तर में कमी आई हो, लेकिन बाढ़ का पानी अब भी कई गांवों में लोगों की जिंदगी को बेहाल कर रहा है। क्षेत्र के गांव जीवनपुरी व रामपुर ठकरा में अभी भी बाढ़ का पानी जमा हुआ है जिससे लोग अभी तक घरों की छतों पर शरण लिए हुए है। शनिवार को बैराज पर गंगा का जलस्तर डाउनस्ट्रीम में 219.30 मीटर दर्ज किया गया तथा निस्सारण की माप 1,51,458 क्यूसेक दर्ज की गई। बावजूद निचले क्षेत्रों में बाढ़ का दबाव बना हुआ है। वहीं जीवनपुरी और रामपुर ठकरा गांव में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां बाढ़ का पानी घरों में घुसा हुआ है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है। ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए घरों की छतों पर शरण ले रखी है। हालात ऐसे हैं कि लोग छतों पर ही खाना बना रहे हैं और वहीं रात बिता रहे हैं। गांवों के कई रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.