प्रयागराज, जनवरी 27 -- गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ओवरफ्लो कर रहे सीवर की सफाई नहीं कर रहा है तो जलकल करे। सीवर लाइन सफाई के लिए गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई को दी गई राशि से कटौती की जाएगी। बैरहना और मलाकराज में सीवर लाइन ओवरफ्लो की लगातार शिकायत सुनने के बाद यह बात नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव से कही। ओवरफ्लो सीवर लाइन से परेशान बैरहना और मलाकराज के लोग मंगलवार को पार्षद आकाश सोनकर के साथ नगर निगम गए थे। लोगों ने जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। धरने में पार्षद आशीष द्विवेदी, कमलेश तिवारी, रितेश मिश्रा, पंकज जायसवाल और पूर्व पार्षद मुकुंद तिवारी भी शामिल हो गए। धरनास्थल पर सभी पार्षद और पूर्व पार्षद ने कहा कि गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई निर्माण के काम तेजी से करती है लेकिन सफाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.