वाराणसी, फरवरी 21 -- चिरईगांव, संवाद। चौबेपुर थाना क्षेत्र में बभनपूरा गांव के सामने रिंगरोड के गंगा पुल से 50 मीटर पहले शनिवार दोपहर 21 टन गैस लदा टैंकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। संयोग था कि आग नहीं लगी, नहीं बड़े हादसे इनकार नहीं किया जा सकता। पुल को भी क्षति पहुंच सकती थी। हादसे के बाद आनन फानन पर पुल से आवगमन रोक दिया गया। मौके पर दमकल, एनडीआरफ पहुंच गई। टैंकर सीधा कराने का प्रयास रात तक चला। बाद में एक लेन से आवागमन शुरू कराया गया। टैंकर रिंग रोड से होते हुए चंदौली की ओर जा रहा था। पुल से पहले ही डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में थानाध्यक्ष चौबेपुर इंद्रेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चालक को सीएचसी नरपतपुर भेजवाया। पुलिस की सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.