प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज। महाकुम्भ समाप्त होने के बाद संगम क्षेत्र बदहाल होने लगा है। जगमगाने वाले संगम क्षेत्र में अब धीरे-धीरे अंधेरा बढ़ रहा है। महापर्व समाप्त होने के बाद पहले नवनिर्मित गंगा पथ की लाइटें खोली गईं। अब रिवर फ्रंट रोड की भी लाइटें खोल ली गई हैं। रिवर फ्रंट रोड पर बिजली विभाग ने लाइटें लगाई थीं। महाकुम्भ समाप्त होने के बाद लाइटें खोल लीं। नागवासुकि मंदिर के सामने मार्ग के लगभग 150 मीटर दायरे में लाइटें जल रही हैं। मार्ग के एक किमी दायरे में बिजली के पोल लगे हैं, लेकिन फिटिंग नहीं है। इससे पहले रिवर फ्रंट रोड पर लगीं नगर निगम की लाइट महाकुम्भ के पहले बक्शी बांध से दशाश्वमेध घाट तक लाइटें पूरे साल जलती थीं। मार्ग किनारे रहने वालों ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने पर जब बाढ़ का पानी रिवर फ्रंट रोड पर पहुंचता था, तभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.