प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। माघ मेला के सेक्टर तीन स्थित गंगा पंडाल में पांच दिनी विराट किसान मेले का शुभारंभ एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। इसमें कृषि विभाग की ओर से खाद, बीज, कृषि रक्षा रसायन, सोलर पम्प, ड्रोन एवं विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया है। डेयरी विभाग, उद्यान विभाग एवं विभिन्न कृषक उत्पादक संगठनों की ओर से 40 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक पवन विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी विकास मिश्रा, डॉ. एमपी सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...