प्रयागराज, फरवरी 1 -- माघ मेला क्षेत्र में स्थित सेक्टर तीन के गंगा पंडाल पर पांच फरवरी से विराट किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। जहां पर प्रदेशभर के उन्नतशील किसानों का संगम होगा। वहीं, मेला का शुभारंभ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे। उप कृषि निदेशक पवन विश्वकर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी मेला क्षेत्र में विराट किसान मेले का आयोजन किया जाएगा जो पांच दिवसीय तक चलेगा। मेले में खेती की विशेष तकनीक से लेकर अन्य स्टॉल शामिल होंगे जहां कृषि विशेषज्ञों की ओर से किसानों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...