कौशाम्बी, जुलाई 5 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद गंगा का जलस्तर से तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को गंगा पूरे ऊफान पर दिखीं। कुबरी व कालेश्वर घाट से पुरोहितों ने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया है। बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए अब गंगा की निगरानी शुरू हो गई है। बारिश व पहाड़ों से आ रहे पानी की वजह से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बांधों से भी गंगा में अब पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार की रात से गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ था। शुक्रवार की रात अचानक गंगा में ऊफान आ गया। शनिवार को लोगों ने बताया कि करीब चार फिट तक पानी बढ़ा है। कड़ा धाम के कुबरी घाट व कालेश्वर घाट में पुरोहितों तिरपाल व तख्त रखकर श्रद्धालुओं को स्नान व पूजा कराते हैं। अब पुरोहितों ने जलस्तर को देखकर अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। अब गंगा की निगरानी भी शुरू कर दी गई है।

हिंदी ह...