कानपुर, फरवरी 20 -- मेरठ के सरसौ में तीन दिनों से लापता एक युवक का शव शुक्रवार को गंगा में उतराता हुआ मिला। महाराजपुर के कमालपुर गांव निवासी 35 वर्षीय गोविन्द प्रसाद किसान थे। परिजनों ने बताया कि गोविन्द शराब के लती थे। जिसके चलते उनका परिवार से विवाद होता था। इसी के चलते करीब दस दिन पहले पत्नी दोनों बेटों को लेकर मायके फतेहपुर के औंग चली गई थीं। परिजनों ने बताया कि गोविन्द बीते मंगलवार से घर से लापता थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने बगाहा गांव के किनारे गंगा में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान गोविन्द के रूप में की। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.